फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Abir Gulal flew in Holi meeting

होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल

Sun, 15 Mar 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Abir Gulal flew in Holi meeting
Abir Gulal flew in Holi meeting - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने पानी की फुहार के बीच में अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू की अध्यक्षता में शहर के एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। खराब मौसम के बावजूद संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बड़ी होली की बधाई दी। होली के गीतों के साथ जोगीरा व रसिया के बीच अबीर गुलाल लगाकर व एक दूसरे के गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। ब्रज की राधा कृष्ण की फूलों की होली व शिव, पार्वती के साथ शिव की मशान होली का नृत्य विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम में मनोज सोनी, अवनीन्द्र तिवारी ने फगुआ व जोगीरा गीतों से सभी को सराबोर कर दिया। इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष यवनिका सिंह, सचिव पूनम जायसवाल, कोषाध्यक्ष सरिता मिंगलानी , डॉ. चित्रलेखा सिंह ,अर्चना सिंह, किरन सेठ, श्रद्धा जायसवाल, नीतू सिंह, ज्योति जायसवाल, सीमा सहाय, डॉली गुप्ता, शिवानी चौरसिया, प्रीति गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, डॉ. रस्तोगी, कौशल त्रिपाठी, रवि अग्रहरि, रूसी सोनकर, सलमान शेख, अश्विनी श्रीवास्तव, अमित पांडेय, डॉ.निशाकांत द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन रवि मिंगलानी ने किया। संयोजक जयकिशन साहू व चेतना साहू आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed