फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Abhishek Maurya from senior category and Shravan from junior category got first place in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग से अभिषेक मौर्या और जूनियर वर्ग से श्रवण को मिला प्रथम स्थान

Tue, 22 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Maurya from senior category and Shravan from junior category got first place in science exhibition
जौनपुर। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मोहम्मद हसन इंटर कालेज सभागार में सोमवार को किया गया। इसमें सीनियर वर्ग में अभिषेक मौर्या और जूनियर वर्ग में श्रवण को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

इस विज्ञान प्रदर्शनी में मोहम्मद हसन इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, नगर पालिका बालिका उमा विद्यालय रूहट्टा, मोहम्मद हसन गर्ल्स इंटर कालेज हमाम दरवाजा सहित अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन ऊर्जा का विकल्प सूचना संचार एवं परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित, भौतिक विज्ञान एवं खेल आदि विषयों पर सीनियर तथा जूनियर वर्ग के छात्रों ने माडलों का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी एवं एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की गठित निर्णायक मंडल के सदस्य जफर सईद, कुमारी सुहासिनी, दुर्गेश चंद्र यादव, अखिलेश कुमार मौर्य एवं मंजू लता वर्मा ने माडल अवलोकन के बाद सीनियर वर्ग में अभिषेक मौर्य प्रथम, अनन्या मौर्या द्वितीय और सुप्रिया को तीसरा स्थान मिला। वहीं, जूनियर वर्ग श्रवण प्रथम, रोली यादव द्वितीय और रोमैशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने विद्यालय में आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन अनवर इकबाल अल्वी तथा मोहम्मद अहमद खान ने किया गया। कार्यक्रम में सैयद सलाहुद्दीन, तंजीलुररहमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed