फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AAP workers protest after Kejriwal's arrest

Jaunpur News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 03:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:14 PM IST
विज्ञापन
AAP workers protest after Kejriwal's arrest
जौनपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया। वहीं आप जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए आम आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसमें पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, सीवाईएसएस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, प्रांजल गौतम हैं। बाद में कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, यूथ विंग पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद शमीम, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed