फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AAP's Sanjay Singh arrives at the house of dead priest from Corona

कोरोना से मृत पुजारी के घर शोक जताने पहुंचे आप के संजय सिंह

Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
AAP's Sanjay Singh arrives at the house of dead priest from Corona
मीरगंज। रामपुर खुर्द गांव में 20 दिन पूर्व कोरोना से मृत पुजारी के घर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद डॉ. संजय सिंह ने शोक संवेदना जताई। बुधवार की देर शाम पहुंचे संजय सिंह ने पीड़ित परिवार का हाल जाना। उन्हें ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन

रामपुर खुर्द गांव निवासी 57 वर्षीय शख्स मुंबई में रहकर पूजा-पाठ कराते थे। बीस दिन पूर्व वह परिवार सहित घर आए तो उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने स्वरुपरानी अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया, जहां कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी मौत हो गई। उनके छोटे पुत्र अधिवक्ता आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव हैं।
विज्ञापन

पुजारी के मौत की सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्य सभा सांसद डॉ. संजय सिह बुधवार देर शाम उनके घर पहुंचे। पुजारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। वह तकरीबन आधे घंटे तक परिवार के बीच रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, महासचिव दिनेश पटेल, प्रदेश सचिव अंजनी दुबे, डॉ. शेख मोइनुद्दीन, वंशराज दुबे, विनय पटेल, आकाश सिंह, अरविंद गिरी आदि रहे। इस मौके पर गांव के प्रधान योगेश सिंह, स्टरलिंग स्कूल के प्रधानाचार्य सजल चक्रवर्ती, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed