फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AAP protested against inflation and GST

आप ने महंगाई और जीएसटी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 28 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
AAP protested against inflation and GST
कलेक्ट्रेट में महंगाई व जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद पत्रक सौंपते आम आदमी पार्टी के कार? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कलेक्ट्रट परिसर में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण की अध्यक्षता में महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। अडानी ने 2.5 लाख करोड़, विजय माल्या 10 हजार करोड़ ऐसे बहुत लुटेरों ने हजारों लाखों करोड़ डकार गए बैंक खाली हो गया और खजाने भी खाली हो गए, लेकिन मोदी सरकार इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार ने खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दिया है। जिससे देश के मध्यवर्गीय परिवार एवं गरीब और जरूरतमंद परिवार को परेशानी बढ़ गई है। विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी ने कहां कि सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य करती दिख रही है। कारपोरेट टैक्स को 30% से घटा कर 22% कर दिया है। इस टैक्स को कम करने से 145000 करोड़ का घाटा देश को उठाना पड़ेगा। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा कि हम महंगाई के खिलाफ और जरूरतमंद मध्यवर्गीय एवं गरीब लोगों की आवाज हमेशा उठाते रहेंगे। शाहगंज प्रभारी विनोद प्रजापति ने कहा कि जब तक महंगाई पर लगाम नहीं लगेगा तब तक हम इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ यादव ने कहा के बढ़ती महंगाई से देश की जनता परेशान है। प्रदर्शन में अतुल कुमार तिवारी, डॉ. दिवाकर मौर्य, अनिल धर, पूजा सिंह, अवधेश यादव, लल्लन राम, मनीष सिंह, अलाउद्दीन, राकेश, हरिश्चंद्र, हीरालाल, शैलेंद्र, बैजनाथ, राजबहादुर, राजेश यादव, बीएल मौर्य, केपी गुप्ता रमेश केसरी, श्यामलाल राज बहादुर पाल, विद्याधर, दिलीप, अतुल कुमार तिवारी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed