{"_id":"73c4b89418e6f9d67fbb49600f74aa21","slug":"aamir-will-be-safe-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सुरक्षित रहेंगे आमिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सुरक्षित रहेंगे आमिर
जौनपुर ब्यूराे
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को कहा कि देश के माहौल से फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनके परिवार के लोग डर गए हैं। उनका यूपी में स्वागत है। यहां आकर वह सुरक्षित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पार्टी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने में सक्षम है, लेकिन धर्मनिरपेक्ष दल साथ आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है।
मंत्री केराकत के तिसिया गांव में रेलवे मजदूर संघ के नेता आरबी शुक्ला के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास, राजस्व, अभाव सहायता पुनर्वास तथा लोक सेवा
विज्ञापन
प्रबंधन विभाग मंत्री शिवपाल यादव बमबावन गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद सिंह की बेटी के वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल है। इसी के बल पर 2017 के
चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के प्रदेश का विकास किया जा रहा है।
दावा किया कि सूखे के चलते नहरों में पानी छोड़ा गया और राजस्व वसूली स्थगित कर दी गई। केंद्र सरकार से अपेक्षित
सहयोग न मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, एक भी पूरा नहीं किया। इसलिए इस सरकार से जनता का मोह भंग होने लगा है। उन्होंने दावा कि सपा सरकार ने 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार
मुहैया कराया है। पत्रकारों की सुरक्षा के प्रश्न पर कहा कि उनकी सुरक्षा और सम्मान में कोताही नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, राज्यमंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, शतरुद्र प्रकाश, राधेमोहन सिंह, विधायक गुलाब
चंद सरोज, डॉ. केपी यादव, डा. शिवजीत यादव, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधनाथ पाल, राजबहादुर यादव, लालबहादुर यादव, तूफानी सरोज, लल्लन यादव, रमाशंकर आर्य, पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव, शबनम नाज उपस्थित रहीं।
उधर, थानागद्दी के तिसिया गांव में पहुंचे शिवपाल यादव को लोगों ने थानागद्दी को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। इसके अलावा नहरों की सफाई आदि की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान शीघ्र हो जाएगा।