फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rohit Gautam's team wins the matka breaking competition

Jaunpur News: मटका फोड़ प्रतियोगिता में रोहित गौतम की टीम विजेता

Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rohit Gautam's team wins the matka breaking competition
रामगढ़ गांव में हुई दही हांडी प्रतियोगिता मे विजेता टीम। संवाद
मीरगंज। रामगढ़ में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की ओर से कजरी मुकाबले और विशाल दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुकाबले में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भदोही की चंपा गौतम और जौनपुर के रामा प्रजापति के बीच शानदार कजरी मुकाबला हुआ। देर शाम तक कजरी सुनने के लिए जमे रहे। मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं की टोलियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पिरामिड बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कड़े मुकाबले के बीच रामगढ़ गांव के रोहित गौतम के नेतृत्व वाली टीम विजेता बनी। विजेता टीम में कप्तान रोहित गौतम के साथ आशू यादव, देवराज प्रजापति, नंदू यादव, शिवा मिश्रा, गोलू यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। विधायक ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश यादव, सुभाष विश्वकर्मा, राहुल प्रजापति, गोरेलाल प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, अंकित कनौजिया और प्रवीण पाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर कार्यक्रम के संरक्षक श्रीराम यादव, चौथीराम यादव, बसंत लाल यादव, विजय शंकर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. अजीत यादव, डॉ. दयाशंकर, राम नरेश यादव, डॉ. हेमंत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article