{"_id":"625479ff5ffd576b5f39b936","slug":"aadhaar-will-be-renewed-under-aadhaar-special-drive-at-23-centers-jaunpur-news-vns6478409164","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 केंद्रों पर आधार स्पेशल ड्राइव के तहत आधार का होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 केंद्रों पर आधार स्पेशल ड्राइव के तहत आधार का होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
जौनपुर। आधार स्पेशल ड्राइव (आधार विशेष अभियान) चलाकर डाक मंडलों में 12 अप्रैल को आधार का नवीनीकरण किया जाएगा। यह अभियान सुबह 9 बजे से शाम 6 तक चलेगा और आधार का नवीनीकरण किया जाएगा। जिले 23 डाक घरों में अभियान चलेगा।
जौनपुर डाक मंडल के समस्त आधार केंद्रों पर क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा आयोजित आधार स्पेशल ड्राइव के तहत आधार अधतनीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। आधार अधतनीकरण एवं नवीनीकरण के लिए किसी भी प्रकार का टोकन लिए जाने की आवश्यकता नहीं है। डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने कहा कि जिले के इन आधार केंद्रों पर स्पेशल ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान डाकघर जौनपुर, चंदवक उपडाकघर, जौनपुर कचहरी उपडाकघर, महाराजगंज उपडाकघर, बालवरगंज उप डाकघर, बरसठी उप डाकघर, बदलापुर उपडाक घर, मुंगराबादशाहपुर उप डाकघर, गौराबादशाहपुर उप डाकघर, बाजार नेवढिया उप डाकघर, मडि़याहूं मुख्य डाकघर, शाहगंज उप डाकघर, पट्टीनरेंद्र उप डाकघर, खुटहन उप डाकघर, जफराबाद उप डाकघर, जलालपुर उप डाकघर, सरायमोहिद्दीन उप डाकघर केराकत उप डाकघर, मछलीशहर उप डाकघर, खेतासराय उप डाकघर, मछलीशहर उप डाकघर, रामपुर उप डाकघर, आधार अधतनीकरण एवं नवीनीकरण के लिए शुल्क आधार नामांकन मुफ्त है। बच्चो की आयु 5 वर्ष एवं 15 वर्ष पूर्ण होनेे पर उनका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त रखा गया है। केवल डेमोग्रैफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, इमेल आईडी एवं लिंग) परिवर्तन के लिए 50 रुपये तय किया गया है। बायोमेट्रिक अपडेट (उंगलियों के निशान, आंख की पुतली, फोटो का अपडेट) के लिए 100 शुल्क तय किया गया है।