फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Aadhaar linked to identity card of more than 16 lakh

Jaunpur News: 16 लाख से अधिक के पहचान पत्र से जुड़े आधार

Thu, 24 Nov 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar linked to identity card of more than 16 lakh
जौनपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से सभी मतदाताओं का नाम आधार से पंजीयन कराने का अभियान चल रहा है। हालांकि यह स्वैच्छिक प्रक्रिया चुनावों में पारदर्शिता व बोगस मतदाताओं को रोकने के लिए की जा रही है। जिले की नौ विधान सभा क्षेत्रों में 34 लाख 47 हजार मतदाताओं में से 16 लाख 41 हजार मतदाताओं के पहचान पत्र को आधार से संबद्ध किया गया। शेष को लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ना स्वैच्छिक है। आधार से इसे लिंक न कराने पर किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा। मतदाता पहचान पत्र को आधार से कैसे लिंक किया जाना है इसकी पूरी जानकारी बीएलओ को दी गई है। अभियान को सक्रिय रखने के लिए जगह-जगह कैंप आयोजित किए जा रहे है। आयोग की कोशिश है कि इस अभियान को जल्द पूरा कर लिया जाए, ताकि 2024 के आम चुनाव तक साफ सुथरी मतदाता सूची आ सके। आयोग का मानना है कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने पर मतदाता सूची में दोहराव भी खत्म हो जाएगा। हालांकि अभी मतदाता सूची में बड़ी संख्या में ऐसे नाम है, जो कई जगहों पर दर्ज है। खासकर गांव से शहर में आने वाले ज्यादातर लोगों के नाम दोनों ही जगह पर दर्ज है। मतदाता पहचान पत्र के साथ आधार लिंक होने से मतदाता सूची में दर्ज फर्जी नाम भी खत्म हो जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने का अभियान चल रहा है। इसमें लोग कम रुचि ले रहे है। अभी तक करीब 48 फीसद मतदाताओं का पहचान पत्र आधार से लिंक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed