आचार संहिता उल्लंघन: जौनपुर में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मछलीशहर से आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के प्रत्याशी और उनके 12 नामजद व कई अन्य समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विस्तार
मछलीशहर से आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के प्रत्याशी और उनके 12 नामजद व कई अन्य समर्थकों पर जौनपुर के मीरगंज थाने में आचार संहिता के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी के ऊपर कोविड निमयों के उल्लंघन का भी आरोप है।
परियांवा निवासी सत्य प्रकाश गौतम उर्फ एसपी मानव को आजाद समाज पार्टी ने मछलीशहर से प्रत्याशी घोषित किया है। बुधवार को वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रैली की शक्ल में मछलीशहर से गोधना होते हुए मीरगंज पहुंचे थे। आरोप है कि जगह-जगह रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रचार कर रहे थे। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
इसपर पर मीरगंज पुलिस ने करियांव दरापुर निवासी के चंदन कुमार पुत्र पन्नालाल , रोहित पुत्र लाल चंद निवासी करियाव ,हेमंत कुमार पुत्र हरिशंकर गौतम बसेरवा अरजेश कुमार पुत्र स्व जवाहरलाल गौतम करियांव , आलोक पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मीरपुर, जितेन्द्र गौतम पुत्र अजय गौतम निवासी मलसिल थाना सिकरारा, सहालम अंसारी पुत्र पोऊटू निवासी जेठपुरा थाना लाइन बाजार करिया पुत्र पुष्पेन्द्र गौतम, अतुल गौतम पुत्र सुभाष मीरपुर, छोटेलाल गौतम , अन्य अज्ञात के खिलाफ मीरगंज पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मे मुकदमा दर्ज किया है।
पढ़ेंः टीडी कॉलेज में हिजाब पहनने पर शिक्षक ने छात्रा को कक्षा से बाहर निकाला
थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिह ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन करने पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी के साथ 12 नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पढ़ेंः दूसरे के घर पहुंची एसओजी टीम,पिटाई से वृद्धा के बेहोश होने का आरोप