फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A youth who had come to attend his cousin's wedding was beaten to death in a dispute over dancing on a DJ

Jaunpur News: डीजे पर डांस के विवाद में मौसेरी बहन की शादी में आए युवक पीटकर हत्या

Sun, 25 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A youth who had come to attend his cousin's wedding was beaten to death in a dispute over dancing on a DJ
तेजीबाजार (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में रणजीत विश्वकर्मा (31) की पीट कर हत्या कर दी गई। रणजीत अपनी मौसेरी बहन की शादी में आया था और आपस में भिड़े बरातियों को समझाने गया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पिपरी गांव निवासी फूलचंद विश्वकर्मा अपनी बेटी की शादी आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में तय की थी। शुक्रवार को बरात आई। सबकुछ ठीक चल रहा था। हैदरपुर गांव निवासी रणजीत विश्वकर्मा (31) भी अपने परिवार के साथ मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। द्वारचार लगने के बाद बरातियों में विवाद हो गया। डीजे पर डांस करने के लिए सब आपस में ही भिड़ गए। किसी तरह विवाद शांत कराया गया। कुछ देर बाद विवाद दोबारा शुरू हो गया। इस पर रणजीत विवाद खत्म कराने के लिए पहुंचे तो बराती पक्ष से कहासुनी हो गई। बातों-बातों में विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। लड़की पक्ष के लोग रंजीत को विवाद का जड़ समझ बरात पक्ष के साथ हो गए। विवाद सुलझाने के बजाय रणजीत से उलझ गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल रणजीत की मौके पर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर परमानंद कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर ने बताया कि शादी समारोह में मारपीट हुई थी। गंभीर चोट से युवक की मौत हो गई।मृतक के चाचा राम उजागिर की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपी कपूरचंद, अशोक विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, लकी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed