{"_id":"6849c707e872085534016ae1","slug":"a-youth-was-stabbed-for-eating-non-veg-in-a-bolero-in-a-wedding-procession-a-case-was-filed-against-five-jaunpur-news-c-193-1-va11001-135733-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बरात में बोलेरो पर नॉनवेज खाने के लिए युवक पर चाकू से वार, पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बरात में बोलेरो पर नॉनवेज खाने के लिए युवक पर चाकू से वार, पांच पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित सोनकर बस्ती में मंगलवार की रात एक बरात में बोलेरो की छत पर मांसाहारी भोजन करने को लेकर विवाद हो गया। एक बराती ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस की निगरानी में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस ने इस मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव गांव निवासी सुरेश सोनकर के बेटे आकाश की बरात मंगलवारी की शाम हरिहरपुर गांव में महेंद्र सोनकर के घर आई थी। द्वारपूजा के बाद भोजन के समय कुछ बराती बोलेरो वाहन की छत पर प्लेट रखकर चिकन खा रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह गाड़ी की पूजा करता है और इस पर भोजन करना अपमानजनक है। इस बात पर बरातियों ने चालक को डांटकर भगा दिया। चालक ने इसकी जानकारी वाहन बुकिंग एजेंट नागेंद्र यादव को दी। नागेंद्र मौके पर पहुंचकर विरोध जताने लगे तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि गोविंदा सोनकर, अजय सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर समेत दो अज्ञात व्यक्तियों ने नागेंद्र से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच एक व्यक्ति ने नागेंद्र यादव पर चाकू से हमला कर दिया। पेट के निचले हिस्से में वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए शादी की सभी रस्मों को सकुशल संपन्न कराया। बुधवार शाम पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।