फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A youth returning home from Mumbai died in a road accident.

मुंबई से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत.

Sat, 09 May 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
A youth returning home from Mumbai died in a road accident.
मछलीशहर। मुंबई से बाइक से घर लौट रहे युवक की मछलीशहर के युवक की महाराष्ट्र के अकोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार चचेरा भाई और सात वर्षीय बेटी को भी चोटें आई हैं। शनिवार को घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोठारी गांव निवासी चौथीराम यादव का पुत्र कमलाशंकर (32) मुंबई में बुक स्टॉल था। लॉक डाउन के बाद रोजगार ठप होने पर वह चचेरे भाई सुजीत कुमार (23) और बेटी मानत्री यादव (7) को साथ लेकर शुक्रवार को बाइक से घर के लिए निकला। रात करीब 11 बजे महाराष्ट्र के अकोला जिले के ब्रिज नगर स्थित बालाजी मंदिर के समीप बाइक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कमलाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरा भाई सुजीत व बेटी मानत्री को भी गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर मुंबई में रह रहे परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। शनिवार की सुबह यह खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। उसके शव को मंगाने की का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed