फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A youth returning from Samadhan Diwas was beaten up by goons, case registered against two

Jaunpur News: समाधान दिवस से लौट रहे युवक की दबंगों ने की पिटाई, दो पर मुकदमा दर्ज

Mon, 21 Jul 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
A youth returning from Samadhan Diwas was beaten up by goons, case registered against two
केराकत। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से प्रार्थना पत्र देकर लौट रहे एक युवक की दबंगों ने शनिवार को गेट के बाहर घेरकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि उदयचंदपुर निवासी आनंद दुबे शनिवार को केराकत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने गए थे। प्रार्थना पत्र देकर जैसे ही वह गेट के बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे प्रेमचंद्र दुबे और शिवम दुबे ने उसे लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। मारपीट में आनंद दुबे को अंदरूनी चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से गोली मारने की धमकी भी दी और गाली-गलौज करते हुए घर तक पीछा किया। इस घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed