{"_id":"6828de423428791dc60e4e88","slug":"a-youth-burnt-by-acid-dies-during-treatment-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-134396-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तेजाब से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तेजाब से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
मड़ियाहूं। तेजाब से झुलसे एक युवक की ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। नगर गोला बाजार निवासी प्रथम जायसवाल, सदरगंज निवासी विष्णु सेठ व महतवाना निवासी अभिषेक मोदनवाल के साथ एक बाइक से जौनपुर से तेजाब लेकर मड़ियाहूं आ रहे थे। वह सभी जैसे ही रामदयालगंज सई नदी पुल पर पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन से टकराकर गिर जाने से बाइक की डिकी में रखे तेजाब से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा था। वहां से सभी को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। रात में उपचार के दौरान अभिषेक मोदनवाल (25) की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अभिषेक दोस्ती में दोनों के साथ चला गया था।
पालतू कुत्ते के लिए पड़ोसियों में मारपीट-चंदवक। थाना क्षेत्र के बरमलपुर गांव में कुछ दिन पहले पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें चार लोग घायल हुए। मामले में शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया। बरमलपुर गांव निवासी डॉ रणधीर का आरोप है कि उनके पड़ोसी जयबहादुर एवं शिवबहादुर एक पालतू कुत्ता रखे हैं। ये कुत्त्ता आए दिन आते-जाते घर के बच्चों को दौड़ाता है। 10 मई की सुबह कुत्ते को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चारों लोग घायल हुए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बीरी-बारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ रणधीर और दूसरे पक्ष के जय बहादुर की स्थित को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल, जौनपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करवाया। निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष में एक पक्ष के रणधीर व नितेश और दूसरे पक्ष के जयबहादुर और शिवबहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद