फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man who came to his brother's in-laws house was beaten up, his leg was broken, four people were booked

Jaunpur News: भाई के ससुराल आए युवक की पिटाई, तोड़ा पैर, चार पर मुकदमा

Thu, 06 Jun 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to his brother's in-laws house was beaten up, his leg was broken, four people were booked
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सतहरिया गांव में भाई के ससुराल आए युवक को कुछ दबंगों ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इससे उसका पैर टूट गया। इसका कारण बरात में हुई कहासुनी बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम हसिया निवासी चंद्र शेखर बिंद ने तहरीर में बताया कि वह अपने भाई के साले की शादी में शामिल होने के लिए उसके घर सतहरिया आया था। जहां से वह बरात में शामिल हुआ। बरात सतहरिया से बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव गई थी। बरात में मुन्ना बिंद, राकेश बिंद, मनोज बिंद, कमलेश बिंद निवासी सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर से किसी मामूली बात को लेकर बहस हो गई। बरात वापस लौटने के बाद उक्त लोगों ने एकजुट होकर डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसमें उसका पैर टूट गया। दबंगों ने जान से मार डालने की धमकी दी और भाग गए। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपी मुन्ना बिंद, राकेश बिंद, मनोज बिंद और कमलेश बिंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed