फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man went home from Delhi missing

दिल्ली से घर के लिए निकला युवक रास्ते से लापता

Fri, 15 May 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
A young man went home from Delhi missing
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के चील्ही रामपुर गांव निवासी युवक दिल्ली से घर के लिए निकला था जो रास्ते से लापता हो गया। साथ में निकला छोटा भाई किसी तरह घर पहुंचा। घटना से परिजन हैरान हैं।
विज्ञापन

चील्ही रामपुर निवासी सूरज (25) दिल्ली में ट्रक चलाता था। उसका छोटा भाई रामअशीष उसके साथ रहकर पढ़ाई करता था। कुछ दिन पहले सूरज की तबीयत खराब हो गई। उस वक्त वह ट्रक से माल लेकर हरियाणा के पलवल गया था। सूचना पर छोटा भाई रामअशीष पलवल पहुंचा और भाई को लेकर किसी तरह दिल्ली अपने कमरे पर पहुंचा। सात मई को दोनों घर आने के लिए एक ट्रक पर सवार हुए। गलती से जिस ट्रक पर बैठे थे वह ग्वालियर पहुंच गया। वहां ट्रक से दोेनों उतरे तो भूख प्यास से बेहाल थे। सूरज को सड़क किनारे बैठाकर रामअशीष एक कैंप में वितरित हो रहा लंच पैकेट लेने चला गया। वह लंच पैकेट लेकर लौटा तो उसका बड़ा भाई सूरज गायब था। काफी खोजबीन के बाद वह थक कर हैरान हो गया तो रोते हुए घर के लिए निकल लिया। कहीं पैदल तो कहीं ट्रक पर सवार होकर किसी तरह रामअशीष वृहस्पतिवार की शाम अपने घर पहुंचा। परिवार में घर में सिर्फ रामअशीष की मां रहती है। पिता का निधन पहले हो चुका है। सूरज ही परिवार का सहरा था। उसी की बदौलत घर चल रहा था और रामअशीष पढ़ाई कर रहा था। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोग हैरान हैं।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed