{"_id":"6736497ff3a2abcbee002d73","slug":"a-young-man-was-shot-in-the-leg-under-suspicious-circumstances-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के पैर मे लगी गोली, हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के पैर मे लगी गोली, हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Fri, 15 Nov 2024 12:33 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:33 AM IST
सार
जौनपुर में युवक के पैर में गोली लगने की सूचना के बाद हलचल मच गई। आनन - फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस जांच करती हुई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शाहगंज नगर के आजमगढ़ मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप समीप संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के पैर मे लगी गोली सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। नगर के श्रीरामपुर रोड निवासी किशन की बारात आजमगढ़ मार्ग स्थित रक्षा गार्डन में जा रही थी।
विज्ञापन
बारात जैसे ही आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंची उसी दौरान बारात में सामिल होने आ रहे अख्खनसराय गांव निवासी राम आवध (40)पुत्र राम करन को आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप समीप गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें बताया की मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।
विज्ञापन