{"_id":"68a0ddf687ad2a5d1d0a2611","slug":"a-young-man-returning-home-from-surat-died-after-being-hit-by-a-train-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-139078-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सूरत से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पटरी पर पड़ी थी छत-विछत लाश; जा रहा था बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सूरत से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पटरी पर पड़ी थी छत-विछत लाश; जा रहा था बिहार
Sun, 17 Aug 2025 01:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:07 AM IST
सार
यूपी के जौनपुर में युवक की ट्रेन से कटकर माैत हो जाने की सूचना पाकर माैके पर शाहगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की माैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Jaunpur News: शाहगंज क्षेत्र के सबरहद स्थित एक पीजी कॉलेज के पीछे शनिवार को सूरत से अपने घर लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज जनपद अंतर्गत बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरीबाजार गांव निवासी उपेंद्र दास (39) पुत्र विश्वनाथ दास के रूप में हुई है। मृतक के मामा रघुवीर के अनुसार, उपेंद्र सूरत के उधना रेलवे स्टेशन से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर सबरहद स्थित कॉलेज के पीछे पोल संख्या 858/28 व 30 के बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी कंट्रोल रूम और गेट संख्या 59 के गेटमैन ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।