फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man returning from a Tilak ceremony died in a road accident.

Jaunpur News: तिलक समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 18 Apr 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from a Tilak ceremony died in a road accident.
रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुलिस चौकी अंतर्गत भाऊपुर के पास बृहस्पतिवार को देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार रामकुमार गुप्ता (27) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह तिलक समारोह से लौट रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और उसका सिर सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सहजनी गांव निवासी 27 वर्षीय रामकुमार गुप्ता पुत्र दयाराम गुप्ता सूरत में एक साड़ी कंपनी में कार्यरत था।
वह करीब 15 दिन पहले ही अपने घर आया हुआ था। वह जौनपुर में अपने एक मित्र के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था।
बताया जाता है कि जैसे ही वह गोपालापुर चौकी क्षेत्र के भाऊपुर मोड़ के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरने के दौरान उसका सिर सड़क किनारे लगे पत्थर से जोरदार तरीके से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दौड़ कर युवक को उठाया तथा पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल युवक को रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया। युवक की मां सावित्री देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed