फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man driving a car while sleeping crushed people drinking tea, three died

Jaunpur News: नींद में कार चले रहे युवक ने चाय पी रहे लोगों को रौंदा, तीन की मौत

Wed, 29 Nov 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
A young man driving a car while sleeping crushed people drinking tea, three died
जफराबाद। जौनपुर-जफराबाद मार्ग पर ताड़तला मुहल्ले के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे नींद में कार चला रहे एक युवक ने चाय पी रहे लोगों को रौंद दिया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आक्रोशित लोगों ने कार चालकों को भी पकड़कर खूब पीटा और कार पर पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के ही समैसा गांव निवासी ओमकार यादव के पुत्री की की मंगलवार रात में शादी थी। बुधवार की सुबह बरात विदा हो गई। जाते समय कुछ जरूरी सामान छूट गया था। ओमकार का पुत्र देव आशीष यादव अपने एक साथी साथ सिरकोनी धौरहरा से सामान देकर लौट रहा था। रात भर जगे होने के कारण वह नींद में था और गाड़ी दौड़ा रहा था। ताड़तला के पास स्थित एक गुमटी के बाहर कुछ लोग चाय पी रहे थे। तब तक कार ने वहां मौजूद तीन लोगों को रौंद दी। एक बाइक से जा रहा युवक भी चपेट में आ गया। इस घटना से कार की चपेट में आए सेवालाल(70) निवासी ऊंचवापर थाना जलालपुर, राजदेव यादव (70) निवासी बीगही थाना जलालपुर तथा शहनवाज (26) निवासी नैपुरा की मौत हो गई। जवाहिर पाल (23) निवासी नैपुरा को गम्भीर चोट आई है। घटना के बाद लोगों ने कार चला रहे देव आशीष यादव तथा कार में सवार एक अन्य युवक भी पीटा। उसी समय कुछ लोगों ने दोनों को एक घर मे घुसा कर बचा लिया। घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर जाम की स्थिति बनी रही। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चालक और कार को कब्जे में ले लिया गया है। संभवत: घटना नींद की वजह से हुई है। मामले की और विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed