फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man died in Abuja Hall, sister reached the police station with dead body

अबूझ हाल में युवक की मौत, शव लेकर बहन पहुंची थाने

Thu, 05 Mar 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man died in Abuja Hall, sister reached the police station with dead body
बक्शा। थाना क्षेत्र के सरायहरखू गांव में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर भाई का शव लेकर थाने पहुंची उसकी बहन ने अपने परिवार के ही कुछ सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गाँव निवासी 25 वर्षीय रोहित यादव कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। परिजनों के अनुसार रात में उसकी मौत हो गई। सुबह बिस्तर पर ही उसका शव पाया गया। सूचना पर सुबह रोहित की बहन पूनम खमपुर गाव स्थित अपनी ससुराल से मायके पहुंची। उसने भाई का शव देखने के बाद हत्या की आशंका जताई। उसने पुलिस से शिकायत की है कि परिवार के ही कुछ सदस्यों ने उसे जहर दे दिया होगा। पूनम ने अपने अन्य भाइयों पर आशंका जताई है। उसका कहना है उसकी तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मृतक की बहन ने जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। उसकी तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed