{"_id":"66fd357c4fdcc1d7b0020d1d","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-in-badlapur-the-accident-happened-while-decorating-the-durga-puja-pand-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: बदलापुर में करंट से झुलसे युवक की मौत, दुर्गा पूजा का पंडाल सजाते वक्त हुआ हादसा, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: बदलापुर में करंट से झुलसे युवक की मौत, दुर्गा पूजा का पंडाल सजाते वक्त हुआ हादसा, गांव में मातम
Wed, 02 Oct 2024 05:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:29 PM IST
सार
जौनपुर के बदलापुर में पूजा पंडाल की सजावट करने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि जिस वक्त मृतक पंडाल की सजावट कर रहा था उसी समय करंट का शिकार हो गया। अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में मातम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में मंगलवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल सजाते समय करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव की गुप्ता बस्ती में शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा था। रात दस बजे गांव के ही 30 वर्षीय संजय गुप्त ऊर्फ काजू पंडाल में साज-सज्जा का काम कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी कटे तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। उपचार हेतु उसे सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
घटना से माहौल गम में बदल गया। बूढ़ी मां उर्मिला तथा पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।