फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man died due to drowning while bathing in the river

Jaunpur News: नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Wed, 23 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to drowning while bathing in the river
थानागद्दी। केराकत के ग्राम पंचायत सरोज बड़ेवर में गोमती नदी के फ़ुटहिया नदी घाट पर मंगलवार को गोमती नदी में साथियों के साथ नहाते समय एक-दूसरे को बचाने में युवक की डूबने से मौत हो गई। केराकत इंस्पेक्टर अवनीश कुमार राय ने बताया कि राम सागर राम निवासी सरोज बड़ेवर केराकत के घर ननिहाल में रह रहे राज गौतम (19) ग्राम पंचायत उमरवार के भदवार कदमापर निवासी थाना चंदवक अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त एक युवक गहरे पानी में चला गया उसको धक्का देकर राज गौतम बचाया तो स्वयं गहरे पानी में समा गया। भयवश उसके साथ के अन्य युवक नदी से निकल कर भाग गए। गांव में जाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर नदी में उतर कर खोजने लगे पर युवक का पता नहीं चला। कड़ी मशक्कत और प्रयास के बाद घटना के एक घंटे बाद राज को नदी से खोज निकाला पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राज गौतम एमकेडी काॅलेज गोपालपुर भीतरी केराकत में 12 वीं का छात्र था। मां रेनू बेटे की मौत से बेसुध हो गई है। उसके पिता संजय सफाईकर्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed