{"_id":"68239c2e64926dff75012ddc","slug":"a-young-man-attempted-suicide-by-sprinkling-petrol-in-purani-bazar-area-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-134212-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुरानी बाजार मोहल्ले में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुरानी बाजार मोहल्ले में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का किया प्रयास
विज्ञापन
नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास किया।
युवक को जलता देख दुकानदारों ने किसी तरह आग बुझाई। झुलसे युवक को लोग निजी वाहन से सीएचसी ले गए जहां युवक की हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाल विनीत राय ने बताया कि पुरानी बाजार निवासी सचिन मोदनवाल (30) ने मंगलवार की दोपहर अपने घर के सामने रामलीला मैदान के पास शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। लपटें उठने पर वह वह नगर की सराफा गली में भागने लगा। आस-पास के दुकानदारों ने पानी फेंककर आग बुझाई। लोग सचिन को सीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सचिन बाइक में पेट्रोल डालने के लिए लेकर आ रहा था। इसी बची अचानक शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।