{"_id":"685d9ac067bf011a85011f5b","slug":"a-woman-who-slipped-and-fell-on-the-road-was-crushed-by-a-tractor-and-died-jaunpur-news-c-193-1-va11001-136466-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पैर फिसलने से सड़क पर गिरी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पैर फिसलने से सड़क पर गिरी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव स्थित रेलवे अंडरपास के नजदीक बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे पैर फिसलने से एक महिला गिर गई। इसी दौरान ईंट लादकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार महिला केराकत से मुरलीपुर की ओर जा रही थी। रेलवे अंडरपास के पहले सड़क के गड्ढों में पानी भरे होने से से वह अचानक फिसलकर गिर गई। इसी समय पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। महिला का सिर ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। वह पीली साड़ी पहने हुई थी। पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
ट्रक ने ई रिक्शा को साइ़ड मारा , एक रिक्शा सवार की मौत
सिंगरामऊ। कबेली गांव में ट्रक के साइड मारने से ई रिक्शा सड़क से नीचे उतर गया। रिक्शा से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबेली गांव के बहुर मोड़ के पास बदलापुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसी दिशा से आ रहे माल वाहक ई रिक्शा में साइड मार दी। इससे ई रिक्शा सड़क के किनारे खाई में चला गया। इसमें सवार 47 वर्षीय सूबेदार विश्वकर्मा निवासी महुली थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी बदलापुर ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय सूबेदार की मौत ही गयी। ई रिक्शा चालक को हल्की चोट आई है। परिजनों ने बताया कि सूबेदार ई रिक्शा से सामान लेकर बदलापुर से महुली आ रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
गलत दिशा से आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रूपेश अपनी बाइक से जौनपुर- केराकत हाईवे होते हुए मुफ्तीगंज जा रहे थे। दोपहर बाद तीन बजे रूपेश की बाइक थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में पहुंची। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रूपेश (51) सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया वहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रुपेश के सिर में काफी चोट आईं हैं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
बाइक के धक्के से तीन लोग घायल
शाहगंज। सिधाई गांव में बुधवार को देर रात तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सिधाई गांव निवासी लालू यादव (30) पुत्र सुरेंद्र यादव बुधवार की रात बाजार से घर लौटते समय सिधाई मोड़ स्थित होटल के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खेतासराय निवासी रेहान (30) पुत्र रिजवान और आजमगढ़ जनपद के सिधारी निवासी शुभम (30) पुत्र शंकर भी घायल हो गए। लालू यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत
मीरगंज। थाना क्षेत्र स्थित चौकीखुर्द निवासी दुर्घटना में घायल वृद्ध की ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार चौकी खुर्द गांव निवासी राजदेव उपाध्याय (72) बुधवार की शाम घर से गोधना बाजार आ रहे थे। मछलीशहर वाराणसी एनएच 731 बी पर किशुनदासपुर स्थित फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही मुड़े कि पीछे से आ रही बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। थाना प्रभारी विनोद अंचल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई कि जाएगी।