फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A woman who defrauded one and a quarter crores arrested

नौकरी के नाम पर सवा करोड़ की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
A woman who defrauded one and a quarter crores arrested
33- केराकत पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला ठग रत्ना चौधरी। - फोटो : COMPACT JAUNPUR
केराकत। बैंक और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लोगों से 1.25 करोड़ की ठगी करने वाली जालसाज महिला को केराकत पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोप है कि महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया था।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के नरहन चकरारेत निवासी दरोगा प्रसाद निषाद ने बीते वर्ष चार नवंबर केराकत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि प्रयागराज जिले के थाना कीडगंज क्षेत्र के 84/85 पुराना बैरहना निवासी प्रेमकांत चौधरी की पत्नी रतना चौधरी ,व उनकी पुत्री पूजा चौधरी तथा बहन संध्या चौधरी उनकी रिश्ते में हैं। पूजा चौधरी मध्य प्रदेश के रींवा शहर में यूनियन बैंक में नौकरी करती है। तीनों महिलाओं और रीवा यूनियन बैंक के पांच अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने बैंक और रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा दिया। उन्होंने अपने 40 करीबियों को नौकरी दिलाने के लिए कुल 1.25 करोड़ 59 हजार रुपये उन्हें दिए थे। सभी 40 लोगों को बैंक में नियुक्ति व ट्रेनिंग प्रमाण पत्र भी फर्जी दे दिया है। केस दर्ज कर उप निरीक्षक हरिप्रकाश यादव जांच कर रहे थे। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रतना चौधरी मुकदमे की जानकारी करने जौनपुर दीवानी कचहरी आ रही है। वह फौरन अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ जौनपुर रोडवेड बस डिपो पर पहुंच गए। सुबह 10:30 बजे रतना चौधरी एक बस से उतरी मुखबिर का इसारा मिलते ही उसे पकड़ लिया गया। पुलिस उसे लेकर केराकत कोतवाली पहुंची। कोतवाली में पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस मामले में गिरफ्तार महिला की पुत्री पूजा चौधरी, व उसकी ननद संध्या चौधरी तथा रीवा मध्य प्रदेश के पांच और बैंक कर्मियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed