फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A woman who came to visit Chowkiyan Dham fell near the sanctum sanctorum and died

Jaunpur News: चौकियां धाम में दर्शन करने आई महिला गर्भ गृह के पास गिरी, मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A woman who came to visit Chowkiyan Dham fell near the sanctum sanctorum and died
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार को दर्शन करने आई एक वृद्ध महिला श्रद्धालु शारदा देवी (66) की गर्भ ग्रह के पास गश खाकर गिरने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह बताया कि आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के ऊसरगांवा गांव निवासी शारदा देवी (66) पत्नी श्याम नारायण सिंह शुक्रवार को सुबह 10 बजे शीतला चौकियां धाम में दर्शन करने के लिए गांव की चार अन्य महिलाओं के साथ आईं थीं। मंदिर में ज्यादा भीड़ होने से लंबी कतार लग गई थी। शारदा देवी भी गांव की महिलाओं के साथ कतार में थी। लगभग ढाई घंटे बाद 12.30 बजे उनकी बारी आई तो शारदा देवी दर्शन-पूजन कर जैसे ही गर्भ गृह के बाहर आई तो अचानक गश खाकर गिर गई। मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी विजय यादव , सुजीत मौर्या व चौकी इंचार्ज इश चंद यादव ने उठाकर तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शारदा देवी की मौत हो चुकी थी। महिला के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। कुछ ही देर बाद वृद्ध महिला के पुत्र सूर्यभान सिंह गांव के कई लोगो के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि चौकियां धाम में लगभग दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आए थे। भीड़ और गर्मी ज्यादा थी। डॉक्टरों का कहना था कि हो सकता है गर्मी के वजह से तबीयत ज्यादा खराब होने से मौत हो गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed