{"_id":"6a1c8694568b201cb60045e5","slug":"a-woman-died-while-trying-to-save-her-pet-dog-from-electric-shock-the-dog-also-died-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156152-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पालतू कुत्ते को करंट से बचाने दौड़ी महिला की मौत, कुत्ता भी मर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पालतू कुत्ते को करंट से बचाने दौड़ी महिला की मौत, कुत्ता भी मर गया
विज्ञापन
महराजगंज के सवंसा में करंट लगने से महिला की मौत पर सांत्वना देने पहुंचे बदलापुर से भाजपा विधायक
महराजगंज। थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां करंट की चपेट में आए अपने पालतू कुत्ते को बचाने की कोशिश में महिला रेखा सिंह (56)भी करंट की चपेट में आ गईं। करंट का झटका इतना जोरदार था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कुत्ता भी मर गया।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी पूर्व प्रधानाध्यापक इंद्रपाल सिंह के घर लोहे की पाइप में कुत्ता बंधा था। घर के बाहर खंभे से आया बिजली का केबल टिनशेड के पास से कट गया था।
केबल कटा होने के कारण टिनशेड और लोहे की पाइप में हाई वोल्टेज करंट उतर आया। इससे पाइप से बंधा कुत्ता तड़पने और अचेत होने लगा। उसे तड़पता देख परिवार की बड़ी बहू रेखा सिंह पत्नी स्वर्गीय रमाकांत सिंह उसे बचाने के लिए दौड़ीं।
विज्ञापन
जैसे ही उन्होंने आगे बढ़कर कुत्ते को छूने का प्रयास किया, वह खुद भी जोर से करंट की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे उनके ससुर इंद्रपाल सिंह और स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में खंभे से बिजली का केबल कटवाया।
इसके बाद लोग लोहे की पाइप के पास पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रेखा सिंह और उनके पालतू कुत्ते की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। लवकुश सिंह ने बताया कि रेखा सिंह की बड़ी बेटी भैरवी सिंह का विवाह हो चुका है, जबकि तीन बच्चे अभी अविवाहित हैं।
उनकी छोटी बेटी सुरभि व पुत्र सर्वेश्वर सिंह शिक्षण (अध्यापन) का कार्य करते हैं, जबकि दूसरा बेटा सौरभ अहमदाबाद में इंजीनियर है। घटना के वक्त घर पर बच्चे मौजूद नहीं थे, केवल वृद्ध सास-ससुर ही थे।