फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A wave of faith surged at the annual festival of Durgeshwarnath Dham.

Jaunpur News: दुर्गेश्वरनाथ धाम के वार्षिकोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 06 Feb 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged at the annual festival of Durgeshwarnath Dham.
सिकरारा। गुलजारगंज (रइया) स्थित दुर्गेश्वरनाथ महादेव धाम का 30वां वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। इसी दिन धाम की स्थापना हुई थी। वार्षिकोत्सव में श्रद्धा और उल्लास दिखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। महिलाओं ने कड़ाही पूजन किया। धाम के संरक्षक अच्छेलाल मोदनवाल ने बताया कि धाम पर मूर्ति स्थापना आज से तीस साल पहले पांच फरवरी को हुई थी। तब से हर वर्ष स्थापना दिवस को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बाद में धाम पर जन सहयोग से मां काली, बाबा भैरवनाथ, बजरंग बली, श्रीराधा कृष्ण, मां विंध्यवासिनी, सिद्धि विनायक व ग्राम देवी चौरा माता की मूर्तियां स्थापित हुईं। वृहस्पतिवार को भोर में कर्मकांडी विद्वान बालमुकंद तिवारी की देखरेख में सभी विग्रह का भव्य शृंगार कर घड़ी घंटे के साथ मंगला आरती हुई। इसके बाद श्र्द्धालुओं के लिए धाम के कपाट खोल दिए गए। महिलाओं ने चौरा माता का कड़ाही पूजन किया। इससे पहले धाम पर बुधवार से चल रहे अखंड श्रीरामचरित मानस के संगीतमय पाठ का हवन के साथ समापन हुआ। शाम को भंडारा व भजन संध्या में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से व्यास त्रिलोचनानंद महाराज, प्रधान पंकज जायसवाल, कृपा शंकर मिश्र, राजेश कुमार, सुभाषचंद्र सक्रिय रहे। कार्यक्रम संयोजक दीप चंद मोदनवाल, शिवम मोदनवाल, रवि मोदनवाल ने लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed