फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A teenager died after falling into a pit dug for culvert construction

Jaunpur News: पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर किशोर की मौत

Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A teenager died after falling into a pit dug for culvert construction
मडियाहू । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गौहर में पुलिया निर्माण के लिए खोदकर छोड़े गए गड्ढे में गिरने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि गौहर गांव के दक्षिण दिशा में स्थित घुड़साल नाले पर लगभग 2 साल से पुलिया का निर्माण हो रहा है। ठेकेदार ने बगल में दस फीट गड्ढा भी खोद कर उस पर पटरा रखा कर अवागमन का रास्ता बनाया था। रविवार की सुबह लगभग नौ बजे सुबह गौहर निवासी सुरेश प्रजापति का बेटा जीवन प्रजापति (14) उधर से गुजर रहा था। पटरे पर पैर फिसलने से वह सीधा नाले में गिर गया। कीचड़ में धंस गया। दिन में दो बजे के आसपास घर वाले खोजबीन करते हुए वहां पहुंचे तो नदी में बालक गिरा हुआ दिखा। उसे निकाल कर स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सुरेश प्रजापति को एक लड़की और दो लड़के हैं। मृत जीवन प्रजापति तीसरे नंबर था। वह कक्षा आठ का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिवार के लोग शव पोस्टमार्टम नही कराना चाहते थे। लेकिन लोगों के समझाने पर परिवार के लोग पीएम के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

बारिश की वजह से काम रोका गया है। नाला निर्माण स्थल पर पटरा लगाया गया है। बांस से बैरिकेडिंग की गई है। इसके बाद भी लोग फांद कर जा रहे हैं। इसके चलते किशोर की मौत हो गई। मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा या जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - राजेश राव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण खंड द्वितीय।
विज्ञापन



ठेकेदार व विभाग की लापरवाही से गई जान :-पिछले दो वर्ष से पुलिया निर्माण का काम कराया जा रहा है। विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के चलते अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। ठेकेदार ने पांच दिन पहले गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था। इस पर पटरा रखकर लोगों को आने-जाने के लिए रास्ता बनाया गया था। लापरवाही के कारण बच्चे की जान चली गई।- संतोष गिरी, गौहर, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed