फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A teenager and a girl died by hanging

फांसी लगाकर किशोरी और युवती ने दी जान

Sat, 26 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
A teenager and a girl died by hanging
थानागद्दी/जफराबाद। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में किशोरी समेत दो संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। केराकत कोतवाली मखदूमपुर के चकरामनगर पुरवे में युवती ने आत्महत्या की। उसके शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं जलालपुर के हौज में किशोरी का शव दुपट्टे से लटकता मिला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी गुलाब मिश्रा की बेटी अंजनी मिश्रा यहां अपने चाची के साथ रहती थी। उसके माता पिता और दो भाई मुंबई में रहते हैं। वह रात में अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। बगल के कमरे में सो रही चाची के कमरे की कुंडी उसने बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद अपने कमरे में छत में लगे हुक के सहारे दुपट्टे के फंदे पर झूल गई। सुबह जब मृतका की चाची कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगी तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खोला। कुछ देर बाद युवती को आवाज दिया गया तो वो नहीं उठी। खिड़की से झांक कर देखा गया तो युवती फंदे से लटकी हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। केराकत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। छानबीन में पुलिस को एक डायरी मिली जिसमे सुसाइड नोट लिखा मिला। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह स्वयं की जिंदगी से ऊबकर आत्महत्या कर रही है। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव में शनिवार की शाम पांच बजे काजल चौहान (15) पुत्री सरोज कुमार चौहान का शव दुपट्टा के फंदे पर लटकता मिला। घटना के व क्त काजल घर पर अकेली थी । उसकी मां 10 वर्ष पहाले ही घर छोड़कर चली गई थी। पिता काम करने जौनपुर गए थे।भाई भी बाहर गया था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने कहा की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed