फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A teacher was cyber-cheated of Rs 59,000 in the name of SP

Jaunpur News: एसपी के नाम पर शिक्षक से 59 हजार रुपये की साइबर ठगी

Sun, 22 Jun 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A teacher was cyber-cheated of Rs 59,000 in the name of SP
जफराबाद। मुस्तफाबाद निवासी निजी विद्यालय के अध्यापक रामकरन पाल के खाते से शुक्रवार को दोपहर साइबर ठगों ने 59 हजार रुपये उड़ा दिया। अपराधियों ने उनके मोबाइल पर फोन कर बताया कि एसपी बोल रहा हूं, रामकरन पाल के बेटे को दुष्कर्म केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटे को छोड़ने की एवज में पैसों की शर्त रखी। उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। कहीं उनके बेटे के साथ कुछ गलत न हो जाए वो काफी घबरा गए और साइबर अपराधियों के जाल में फंस गए और फिर क्या था अपराधियों ने उन्हें एक नंबर दिया और उसमें 50 हजार रुपये डालने को कहा। डरे सहमे रामकरन ने बेटे की सलामती के लिए उसके खाते में पैसे भेज दिए। उसके कुछ ही मिनट बाद अपराधियों ने उन्हें फिर से फोन किया और 9 हजार रुपये और डालने के लिए बोला। अब अपराधियों के जाल में फंसे रामकरन पाल ने कही से व्यवस्था करके फिर से 9 हजार रुपये भेज दिया। अपराधी यहीं नहीं रुके और फिर से 11 हजार रुपए की मांग कर दी। अब रामकरन पाल के पास पैसे नहीं थे। उन्होंने 4 जून को उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड समूह से 59 हजार 800 से कर्ज लिया था। उन्हें कुछ आशंका हुआ की कुछ गलत हो रहा है। तब उन्होंने अपने करीबी मित्र से मुलाकात कर सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। उनके मित्र ने उस मोबाइल पर संपर्क कर उन लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि हां हमने ही पैसे लिए हैं। वापस नहीं करेंगे जो करना हो कर लो। इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर दिए। रामकरन पाल ने ऑनलाइन शिकायत 1930 पर की है। रामकरन ने ठगी ने शिकायत 1930 पर भी की थी। एसपी कार्यालय ने रामकरन को सोमवार को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed