फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A student leaving the exam was shot, the accused ran away on foot

Jaunpur News: परीक्षा देकर निकल रहे छात्र को मारी गोली, पैदल भागा आरोपी

Sat, 01 Feb 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A student leaving the exam was shot, the accused ran away on foot
चंदवक/डोभी। थाना क्षेत्र के श्री गणेश राय इंटर काॅलेज (कर्रा) के सामने 11 वीं के छात्र को गोली मारने के बाद आरोपी पैदल भाग गया। वारदात उस समय हुई जब छात्र परीक्षा देकर कॉलेज से निकल रहा था। घायल छात्र को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में तीन नामजद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुुलिस का कहना है कि छात्र गुटों की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के बोड़सर खुर्द गांव निवासी 11 वीं के वाणिज्य संकाय के छात्र आदर्श कुमार सिंह (17) पुत्र धीरेंद्र सिंह शुक्रवार को कॉलेज गया था। कर्रा स्थित श्री गणेश राय इंटर काॅलेज में छमाही परीक्षा चल रही है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12.30 बजे की है। शुक्रवार को पहली पाली की वार्निंग बेल बजने के बाद करीब 12 बजे आदर्श अपना आखिरी पेपर देकर कॉलेज के बाहर निकला था। वह सड़क पार कर रहा था तभी वहां मौजूद एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गले में दाहिनी तरफ गोली लगते ही आदर्श सड़क पर गिर पड़ा। आस-पास के लोग कुछ समझ पाते गोली चलाने वाला युवक पैदल ही बिहर्दी गांव की तरफ भाग गया। गले में गोली फंसने से आदर्श की स्थिति गंभीर बनी है। पुलिस ने बताया कि घायल छात्र की मां ममता सिंह की तहरीर पर तीन नामजद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


काॅलेज के शिक्षकों ने पहुंचाया हॉस्पिटल : सड़क पर तड़पते आदर्श को गोली लगने के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोई वीडियो बनाने लगा तो कोई फोन करने लगा। इधर सूचना मिलते ही काॅलेज के विज्ञान विभाग के शिक्षक विनय कुमार सिंह व हिंदी विभाग के शिक्षक पंकज सिंह जो कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी दे रहे थे मौके पर जाकर आदर्श को अपनी कार में लादकर सीएचसी डोभी ले गए। पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने छात्र की हालत गंभीर बताते हुए उसे वाराणसी स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के चिकित्सा अधीक्षक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि गोली गले में दाहिनी तरफ फंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के ही छात्रों के दो गुटों की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया हैै। घायल छात्र की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-अरविंद कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी सिटी।

काॅलेज में हुई मारपीट में आदर्श समेत तीन छात्र हुए थे सस्पेंड : चंदवक। थानाक्षेत्र में छात्र को गोली मारने की घटना को लेकर कुछ शिक्षकों ने बताया कि आदर्श अक्सर ही काॅलेज नहीं आता था। अक्तूबर में फीस न जमा किए जाने के कारण उसका नाम काट दिया गया था। नवंबर में काॅलेज के भीतर ही हुई मारपीट के मामले में आदर्श समेत काॅलेज के तीन छात्रों को सस्पेंड किया गया था। हालांकि परीक्षा देने से किसी को रोका नहीं गया था।
19 जनवरी को मुंबई से लौटा था आरोपी : काॅलेज के ही एक छात्र ने नाम न छापने की बात पर बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी को आदर्श ने एक महीने पहले मारापीटा था। इतना ही नहीं बार-बार पिटाई कर रहा था। गोली चलाने वाला आरोपी 19 जनवरी को मुंबई से लौटा था, तीन दिन पहले भी उसे मारापीटा गया था। शायद इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने यह कांड किया। छात्र ने यह भी बताया कि कुछ दिनों पूर्व जब आदर्श ने आरोपी छात्र की पिटाई की थी तो उस दौरान उसका तमंचा वहीं गिर गया था। बताया गया कि उसी तमंचे से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।

बगल में ही बैठते हैं पुलिस कर्मी :-काॅलेज के बगल में ही यूनियन बैंक की शाखा है। यहां की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रहती है। गोली चलने के बाद किसी पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ने के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं की। एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed