फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A student going home from college was kidnapped, case registered against six

Jaunpur News: कॉलेज से घर जा रही छात्रा का अपहरण, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Jun 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A student going home from college was kidnapped, case registered against six
जलालपुर। कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा का तीन बाइक सवार 6 लोगों ने अपहरण कर लिया। घटना शनिवार की दोपहर की है। पुलिस पिता की तहरीर पर छह बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। छात्रा के पिता ने बताया कि दो बेटियां और एक भतीजी साइकिल से एडमिशन फार्म लेने गईं थीं। करीब 12 बजे घर लौट रही थीं तो रास्ते में तीन बाइक से 6 लोग आए और तीनों को रोक लिया। दो बहनों को धक्का देकर गिरा दिया और एक बेटी को जबरन बाइक पर बैठा कर भाग गए। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि लड़की अपने दो बहनों के साथ घर से ब्यूटीपार्लर के लिए निकली थी। बहनों को पार्लर छोड़ कर वह विद्यालय एडमिशनफॉर्म लेने के बहाने किसी के साथ चली गई। साथ ही घर से 74 हजार रुपये भी ले गई है। क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक ने बताया कि चक्के रामपुर में तीन बाइक सवार 6 बदमाशों द्वारा असलहा दिखाकर एक लड़की को अगवा करने की सूचना पर जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की साइकिल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed