{"_id":"6ac3ed22fe46f44d200f8dfa","slug":"a-storm-blew-at-a-speed-of-55-and-when-trees-fell-wheels-stopped-on-several-roads-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-164316-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 55 की रफ्तार से चली आंधी, पेड़ गिरे तो कई रास्तों पर थम गए पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 55 की रफ्तार से चली आंधी, पेड़ गिरे तो कई रास्तों पर थम गए पहिए
विज्ञापन
प्रयागराज-शाहगंज मार्ग के देवरामपुर में गिरा पेड़। संवाद
जौनपुर। जनपद में सोमवार शाम पांच से साढ़े छह बजे तक करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और झमाझम बारिश ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवा से जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। अधीक्षण अभियंता प्रथम मनोज गुप्ता के अनुसार, 12 बिजली के खंभे और दो ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना मिली है। अन्य स्थानों पर हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। खेतासराय-खुटहन, आजमगढ़-जौनपुर, थानागद्दी-मोढ़ैला और सिद्धिकपुर-जमुहाई समेत कई मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कई स्थानों पर हाईटेंशन तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। खेतासराय में जर्जर बिजली पोल सड़क किनारे खड़ी बाइक के सहारे रुक गया। बदलापुर में पेड़ गिरने से दो भैंस की मौत और एक गाय घायल हो गई, जबकि शाहगंज में सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराने पर महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि मानसून अब प्रस्थान की ओर है। इस समय स्थानीय स्तर पर बारिश होने की संभावना बनी रहती है। सोमवार शाम जौनपुर में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई।
पेड़ के नीचे दबकर दो भैंस मरी, गाय घायल
बदलापुर। बनगांव भूमिहार में सोमवार शाम तेज तूफान में पेड़ गिरने से दो किसानों की भैंस मर गईं। जबकि एक गाय घायल हो गई। घर के पीछे आम का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर शिवकुमार यादव की भैंस मर गई और गाय घायल हो गई। इसी गांव में बड़हल का पेड़ गिरने से संतलाल गौतम की भैंस भी दबकर मर गई। तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। लेखपाल को अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, महिला समेत तीन घायल
शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवां स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराने पर महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। शेखाई गांव निवासी अभिषेक यादव (19) पुत्र शेषमन यादव अपनी चचेरी बहन संगीता यादव (28) पुत्र राम आसरे और कार्तिक यादव (10) पुत्र बबलू को लेकर इलाज के लिए शाहगंज आ रहे थे। इसी दौरान आंधी में सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराकर गिर गई। राहगीरों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने संगीता की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खेतासराय में पेड़ और बिजली पोल ने रोका रास्ता
खेतासराय। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर पेड़ और बिजली का जर्जर पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया। एक स्थान पर हाई वोल्टेज तार का पोल सड़क किनारे खड़ी बाइक के सहारे रुक गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। पानी की टंकी के पास आंधी में पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके बाद मैनुद्दीनपुर के पास भी पेड़ गिरने से यातायात रुक गया। बाद में पेड़ की डालियां हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया।
विशाल पेड़ गिरने से आजमगढ़-जौनपुर मार्ग एक घंटे बाधित
गौराबादशाहपुर। आंधी और बारिश के दौरान चोरसंड गांव के पास आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ गिर गया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीर की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। चौकी प्रभारी रवि प्रकाश ने पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटवाकर मार्ग सुचारू कराया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि अब आवागमन सामान्य है।
थानागद्दी-मोढ़ैला मार्ग पर कई जगह गिरे पेड़
थानागद्दी। बारिश के साथ तेज आंधी के कारण सोमवार को थानागद्दी-मोढ़ैला मार्ग पर आसमानपट्टी गांव के पास शीशम का पेड़ सड़क के बीच गिर गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। चंदवक क्षेत्र के भैंसा गांव के समीप भी बड़ा नीम का पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। चंदवक पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ कटवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं, केराकत-थानागद्दी मुख्य मार्ग पर उदयचंदपुर गांव के पास भी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। वन विभाग के कर्मचारी अमित यादव ने बताया कि विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम पेड़ हटाकर आवागमन सामान्य कराने की कार्रवाई करेगी।
सिद्धिकपुर-जमुहाई मार्ग पर पेड़ गिरा, कई गांवों की बिजली गुल
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सिद्धिकपुर-जमुहाई मार्ग पर पतहना मोड़ के पास तेज हवा से विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की देर रात तक कतार लगी रही। लोगों ने डायवर्जन के सहारे गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास किया। इसी दौरान सड़क किनारे से गुजर रहा हाईटेंशन विद्युत तार भी टूटकर गिर गया। इससे कोठवार फीडर से जुड़े काफरपुर, पतहना समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर मार्ग पर आवागमन बहाल कराने और टूटे विद्युत तार की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।