फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A smuggler arrested with illegal liquor of 35 lakhs

35 लाख की अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with illegal liquor of 35 lakhs
35 लाख की अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

चार ट्रक और दो बाइक को पुलिस ने लिया कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढ़िया। नेवढ़िया और जलालपुर थाने की पुलिस ने 35 लाख की अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से बरामद चार ट्रक और दो बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सोमवार की देर रात नेवढ़िया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेवादा गांव में स्थित ब्रम्ह बाबा मंदिर के पास चार ट्रक में अबैध शराब लादा गया है। नेवढ़िया और जलालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। अंधेरे व झाड़ियों का लाभ उठाते हुए अधिकतर लोग फरार हो गए। मौके से एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस को कुल 890 पेटी में रखी 41720 शीशी मध्य प्रदेश की बनी बॉम्बे स्पेशल शराब को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बरामद शराब की कीमत लगभग 35 लाख बताई गई है। मौके से चार ट्रक व दो मोटरसाइकिल पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मौके से गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम मो. अजीज शेख निवासी उतावली थाना गणपति जनपद बुरहानपुर,जिला मध्य प्रदेश बताया। मंगलवार को दोपहर एसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह नेवढ़िया थाने में घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

लोकपाल ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण
सुइथाकला। वाराणसी मण्डल के मनरेगा के लोकपाल ओम प्रकाश चौबे ने मंगलवार को शाहगंज तहसील के ऊंचगांव में मनरेगा से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मिशन काया कल्प के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंच गांव में कराए गए कार्यों की सराहना की। गांवों में चल रहे निजी शौचालय निर्माण, भूमि समतलीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य के प्रति संतोष जताया। इसअवसर पर डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी गुरुजी, इंद्रसेन सिंह, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, सुरेश तिवारी, विनोद पाण्डेय, दान पति पाण्डेय, अमरजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed