फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A road will be constructed leading to the home of the country's number-1 javelin thrower, Rohit Yadav; a revenue team has conducted a site inspection.

Jaunpur News: देश के नंबर-1 जेवलिन थ्रोअर रोहित यादव के घर तक बनेगी सड़क, राजस्व टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Sat, 11 Jul 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A road will be constructed leading to the home of the country's number-1 javelin thrower, Rohit Yadav; a revenue team has conducted a site inspection.
जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव के घर तक रास्ता निर्माण के लिए पहुंची राजस्व टीम। स्रोत-संवाद
मीरगंज। अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव के घर तक बनी पगडंडी के दिन अब बदलने वाले हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम अदारी डभिया गांव पहुंची। रास्ता निर्माण के लिए जांच शुरू कर दी है। नक्शे के जरिए पैमाइश की सड़क बनाने के लिए विकल्प तलाश रही है।
विज्ञापन

मछलीशहर तहसील के अदारी डभिया गांव निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव के पुत्र रोहित यादव ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में 87.05 मीटर भाला फेंककर इस सत्र में देश के नंबर एक खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भी इस सत्र में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अमर उजाला ने एक जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके ठीक अगले दिन, दो जुलाई के अंक में अमर उजाला ने जमीनी हकीकत उजागर करते हुए खबर छापी थी कि देश के नंबर एक एथलीट का परिवार आज भी पगडंडी के सहारे आने-जाने को मजबूर है। उनके घर तक कोई पक्की सड़क नहीं है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम प्रधान चंद्रशेन गिरी की मौजूदगी में कानूनगो जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम रोहित यादव के घर पहुंची। टीम में लेखपाल अभिषेक सिंह, लेखपाल दुर्जन राम और ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने मुख्य सड़क से लेकर रोहित के घर तक के पूरे हिस्से का गहन निरीक्षण किया। टीम ने सरकारी नक्शे से जमीन का मिलान किया और रास्ते के दायरे में आने वाले आसपास के काश्तकारों (भूमि मालिकों) से भी सकारात्मक चर्चा की, ताकि बिना किसी विवाद के सर्वसम्मति से रास्ता निकाला जा सके।

प्रशासन के निर्देश पर राजस्व टीम ने गांव का दौरा कर रोहित यादव के घर तक सड़क बनाने के सभी तकनीकी और व्यावहारिक विकल्पों को देखा है। हमारा पूरा प्रयास है कि देश का नाम रोशन करने वाले इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के घर तक पहुंचने के लिए जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण करा दिया जाए।— चंद्रशेन गिरी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed