फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A rally was organised on World Earth Day to give the message of environmental protection.

Jaunpur News: विश्व पृथ्वी दिवस पर रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Thu, 23 Apr 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A rally was organised on World Earth Day to give the message of environmental protection.
शाहगंज, विश्व पृथ्वी दिवस पर संस्कार भारती ने बनाई आकर्षक रंगोली। स्रोत-संवाद - फोटो : टूंडला के सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का प्रतीकात्म पुतला दहन करते भाजपाई संवाद
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। रैली निकाल कर सभी को पृथ्वी के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। संस्कार भारती की ओर रंगोली सजाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब एवं ब्लॉसम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों और समाज के लोगों को संदेश दिया गया कि धरती हमारी माता है। इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। संयोजक शम्स अब्बास और पंकज जायसवाल ने बच्चों को प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलाई। बच्चों ने रैली निकाली भ्रमण किया। धरती को हरा-भरा बनाएं और पेड़ लगाएं, प्रकृति बचाएं जैसे नारे से क्षेत्र गूंज उठा। रैली का शुभारंभ रविकांत जायसवाल और पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

रविकांत जायसवाल ने कहा कि आपका एक छोटा प्रयास धरती के लिए बड़ा उपहार है। रोटरी अध्यक्ष विवेक कुमार सेठी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुंदर धरती देना है। डॉ. बृजेश कन्नौजिया ने प्लास्टिक के उपयोग बंद करने पर बल दिया। इस मौके पर श्याम वर्मा, शिवांशु श्रीवास्तव, संदीप सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज
नगर की सामाजिक संस्था संस्कार भारती की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस पर पुरुष अस्पताल परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया।

रंगोली में विविधता में एकता का भाव झलकता नजर आया। रंगोली के केंद्र में अंकों के क्रम से ज्ञान कमल का सुंदर चित्र उकेरा गया। इसे आत्म जागरूकता और ज्ञान की गहराई को समझने का प्रतीक बताया गया। संस्था के संदीप विश्वकर्मा और संजीव जायसवाल ने संयुक्त रूप से रंगोली का निर्माण किया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी और डॉ. अभिषेक रावत ने कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष रचित चौरसिया, मुकेश जायसवाल, आनंद मोदनवाल, सुधांशु, श्रवण, गौरव, नीरज, प्रवीण बरनवाल, पवन तनय, अजेंद्र और श्रीश अग्रहरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed