फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A procession was taken out on the foundation day of SUCI party

Jaunpur News: एसयूसीआई पार्टी के स्थापना दिवस पर निकाला गया जुलूस

Mon, 28 Apr 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on the foundation day of SUCI party
मेहनतकश वर्ग की क्रांतिकारी पार्टी एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के 78 वां स्थापना दिवस पर रविवार को सल्तनत बहादुर इंटर काॅलेज में मनाया गया। इसके पूर्व सुल्तानपुर मार्ग स्थित पुरानी बाजार की बाग से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड शंकर घोष ने कहा कि सरकार बदलने से आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा आदि पूंजीपतियों वर्ग की ही पार्टियां है। एसयूसीआई पार्टी के संस्थापक कामरेड शिवदास घोष ने पार्टी स्थापना के ठीक पूर्व कहा था सरकार और राजसत्ता दोनों एक चीज नहीं है। सरकार के बदलने से ही राजसत्ता नहीं बदल जाती। चुनाव के जरिये सरकारें बदली जाती हैं पर राजसत्ता नहीं बदलती। इसलिए चुनाव के जरिये सरकार बदलने से पूंजीपति वर्ग के हितों की अनदेखी कर जनता की हित में काम नहीं किया जा सकता। इस स्थिति में सरकार नहीं, व्यवस्था परिवर्तन ही एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन

इस मौके पर काॅमरेड बेचन अली, हीरालाल गुप्त, अशोक कुमार खरवार, शैलेंद्र कुमार, राजवेंद्र सिंह, जयप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कामरेड जगन्नाथ वर्मा व संचालन कामरेड रविशंकर मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed