फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A plant worth Rs 7500 crore will be set up in the district for ethanol production.

Jaunpur News: एथेनॉल उत्पादन के लिए जिले में लगेगा 7500 करोड़ का प्लांट

Mon, 04 Dec 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
A plant worth Rs 7500 crore will be set up in the district for ethanol production.
जौनपुर। जिले में इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ से 7500 करोड़ रुपये की विशेष परियोजना लगाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से शाहगंज तहसील के गैरवाह में एथेनॉल (बायोडीजल) के उत्पादन व भंडारण के लिए 35 एकड़ भूमि 99 साल के लिए लीज पर उपलब्ध करा दी गई है। इस कार्य को तीन से चार माह में शुरू कर देना है। इससे जनपद के करीब तीन से चार हजार युवाओं के हाथों में रोजगार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से पेट्रोल व डीजल में 15 फीसदी एथेनाॅल(बायोडीजल) मिलाकर बेचने के निर्देश के बाद अब कंपनियां भी निवेश के लिए सतर्क हो गईं। इसके लिए कंपनियों को अनुमति के बाद ही निर्माण करना होगा। इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ से इसके लिए प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग से अनुमति मांगी गई है। इस काम की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 के तहत की जाएगी। इसके लिए भूमि कुछ दिनों पूर्व उपलब्ध करा दी गई है। इसके एक माह के अंदर प्रोजेक्ट जमा करना है। यह एथेनाॅल(बायोडीजल) प्लांट 10 टीपीडी(टन पर-डे) सीबीजी(कम्प्रेस्ड बेस्ड गैस) का होगा। इससे स्थानीय लोगों, किसानों, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

ये है एथेनॉल :-
एथेनॉल एक पारदर्शी और रंगहीन तरल है। इसे एथाइल अल्कोहल, ग्रेन अल्कोहल के रूप में भी जाना जाता है। यह स्टार्च या चीनी-आधारित फीड स्टाक मक्की के दाने, गन्ना, फसल के अनुपयोगी पदार्थों जैसे सेल्यूलोसिक फीड स्टाक से उत्पादित किया जाता है। अनाज के कच्चे माल से उत्पन्न होने वाले एथेनॉल को पेट्रोल और डीजल में मिलाया जाता है। यह वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा, इससे पर्यावरण संरक्षण को मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल में एथेनाॅल बनाने के निर्देश के क्रम में इंडियन ऑयल कंपनी की तरफ से एथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से शाहगंज तहसील के गैरवाह में 35 एकड़ भूमि लीज पर दी जा चुकी है। यह 7500 करोड़ की परियोजना है। इससे तीन चार हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। -प्रेम प्रकाश सिंह, परियोजना अधिकारी, नेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed