फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A person of good character sees God

Jaunpur News: चरित्रवान व्यक्ति को होते हैं ईश्वर के दर्शन

Wed, 25 Dec 2024 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
A person of good character sees God
चरित्रवान व्यक्ति को ईश्वर की प्राप्ति होती है। कथा सुनने से कुविचार नष्ट हो जाते हैं। मन में सात्विक तरंगों का उद्भव होता है। इससे ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

ये बातें क्षेत्र के बीआरसी के समीप नंदलाल मोदनवाल के आवास पर आयोजित श्री रामकथा में अयोध्या के व्यास निर्मल शरण महाराज ने कही। कथा व्यास ने कहा कि पर्वतराज हिमालय की घोर तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने हिमालय को वरदान दिया कि वह उनके घर में उनकी बेटी के रूप में अवतरित होंगी। इसके बाद वह पार्वती के रूप में हिमालय के घर अवतरित हुईं। बेटी के बड़ी होने पर पर्वतराज को उनके विवाह की चिंता सताने लगी। माता पार्वती बचपन से ही भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया। नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बरात लेकर पहुंचे तो पर्वतराज और उनके परिजन चौंक गए। गायक पवन मोदनवाल ने कथा व्यास को सम्मानित किया। विनोद निगम, शुभम काशी, पुरोहित अखिलेश चंद्र मिश्र, खजांची मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed