फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A mother jumped into the Gomti with her two children, she came out herself, both children are missing

Jaunpur News: गोमती में दो बच्चों के साथ कूदी मां खुद आई बाहर, दोनों बच्चे लापता

Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A mother jumped into the Gomti with her two children, she came out herself, both children are missing
केराकत। सिहौली घाट पर मंगलवार की शाम करीब छह बजे एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गोमती नदी में कूद गई। महिला किसी तरह नदी से बाहर निकल आई, जबकि उसके दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग बच्चों की तलाश में जुट गए। उधर, महिला के अलग-अलग बयान देने से पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। कपसेठी निवासी लक्ष्मी अपने दो बच्चों साक्षी (9) और मीनाक्षी (8) के साथ सिहौली घाट पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला ने दोनों बच्चों के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान दोनों बच्चे तेज बहाव में बह गए, जबकि लक्ष्मी किसी तरह नदी से बाहर निकल आई। घाट के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने महिला को भीगी साड़ी में देखा तो डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले आई। वहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए दोनों बच्चों के नदी में बह जाने की बात बताई। इधर, लक्ष्मी और बच्चों के लापता होने से परेशान परिजन तलाश में जुटे थे। पुलिस की सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे। वहां घटना की जानकारी मिलने पर वे स्तब्ध रह गए। लक्ष्मी की शादी कपसेठी में हुई थी। वे बीते करीब पांच महीने से अपने मायके भुड़की देवगांव, जिला आजमगढ़ में पिता के साथ रह रही थी। लक्ष्मी का एक बेटा सचिन भी है। महिला ने किन परिस्थितियों में अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाई और घटना के समय वास्तव में क्या हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed