फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A mini stadium will be built in Tala Majhwara and a meeting hall in the block

Jaunpur News: ताला मझवारा में बनेगा मिनी स्टेडियम और ब्लाॅक में मीटिंग हाॅल

Thu, 29 May 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A mini stadium will be built in Tala Majhwara and a meeting hall in the block
सिरकोनी। ब्लाक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान 40 लाख रुपये से ब्लाॅक सभागार में मीटिंग हाॅल व ग्राम ताला मझवारा में 25 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने की सहमति दी गई। इसके साथ ही क्षेत्र की सड़क, नाली, बिजली, पानी समस्या समेत पांच करोड़ का प्रस्ताव रखा गया, जिसको हरी झंडी मिली। इसका अभिलेख तैयार कर शासन स्तर भेजा जाएगा। धन अवमुक्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर काम होंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ.हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज ब्लॉक के सभी गांव में विकास का कार्य हुआ है। यह सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि आशुतोष सिंह ने कहा कि ब्लॉक का कोई गांव आज विकास कार्य से अछूता नहीं है। एडीओ आइएसबी रामजी सिंह ने पिछली कार्यवृत्ति पढ़कर सुनाई, जिसकी सभी ने पुष्टि की। एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी ने सदस्यों को बीज उपलब्धता की जानकारी दिया। जिससे किसान आसानी से बीज पा सकें। बीडीओ नीरज जायसवाल ने सदस्यों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेंशन योजना, आवास योजना, राशनकार्ड बनवाने पर चर्चा, एक परिवार एक पहचान पर चर्चा सहित अन्य कई जनहितकारी योजनाओं पर जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर, रामाश्रय राय, अंकेश राय, धर्मराज यादव, विनय सिंह, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ आइएसबी रामजी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed