{"_id":"68dd7f11dcf46d26eb094c66","slug":"a-labourer-died-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-wire-while-erecting-a-hoarding-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-141818-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: होर्डिग लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: होर्डिग लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
शाहगंजः करंट से मजदूर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
शाहगंज। दशहरा और भरत मिलाप के मद्देनजर एक रेस्टोरेंट का होर्डिंग लगाने के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से मजदूर की मौत हो गई। सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर होर्डिंग लगवाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आजमगढ़ मार्ग स्थित एक बैंक शाखा के पास बाजार निवासी राजकपूर उर्फ विक्की की ओर से प्रचार के लिए रेस्टोरेंट का होर्डिंग लगवाया जा रहा था। बकुची नेवादा गांव निवासी राजकुमार (28) लोहे की पाइप पकड़कर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए। इसकी चपेट में आने से वे झुलसकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। राजकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। संजय और संतोष छोटे भाई हैं। जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। पिता के साथ मिलकर राजकुमार परिवार के लोगों का भरण पोषण करते थे।
सीओ अजीत सिंह का कहना है कि बार एंड रेस्टोरेंट का होर्डिंग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। पीड़ित के परिवार की तहरीर पर होर्डिंग्स लगवाने वाले राजकपूर उर्फ विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।