फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A heated argument broke out between the Pradhan and the JE over money transactions.

Jaunpur News: पैसे के लेनदेन में प्रधान और जेई के बीच तीखी नोकझोंक

Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A heated argument broke out between the Pradhan and the JE over money transactions.
सुइथाकला। थानाक्षेत्र के गैरवाह गांव में बृहस्पतिवार को बिजली कनेक्शन को स्थायी रूप से काटने के बदले एक वर्ष पूर्व लिए गए पैसे को लेकर प्रधान व जेई के बीच तीखी नोकझोंक हुई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद जेई ने थाने पर पहुंचकर प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। अवर अभियंता शंकर का आरोप है कि प्रधान विजय सिंह ने गांव में बिजली शिविर में पहुंचकर उनके साथ अभद्रता की। जबकि प्रधान का आरोप है कि बीते साल गांव में शिविर के दौरान तत्कालीन अवर अभियंता राजकुमार सिंह ने सुमित्रा नामक विधवा से 25 हजार रुपये उसके दिवंगत पति मदन के नाम से बिजली कनेक्शन को स्थायी रूप से काटने के लिए लिए थे लेकिन सालभर बाद भी कनेक्शन काटने की रसीद नहीं दी गई। उल्टे मदन के नाम से दोबारा 65 हजार रुपये का बिल आ गया। पीड़िता बार-बार समस्या को लेकर उनके पास आती थी। आज जब अवर अभियंता से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि जिसे पैसे दिए हैं, उससे जाकर मिलिए। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि अवर अभियंता ने प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed