फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A group of Kanwariyas left for Maa Vindhyavasini Dham

Jaunpur News: मां विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

Sun, 13 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A group of Kanwariyas left for Maa Vindhyavasini Dham
जौनपुर। सावन के दूसरे दिन जिले के अलग-अलग हिस्सों से कांवड़ियों का जत्था मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों के लिए रास्ते में ठहरने और जलपान की जगह-जगह व्यवस्था कराई गई है। कांवड़ियों ने शनिवार को त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकरधाम, दियावां महादेव, करशूलनाथ महादेव मंदिर में दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान पूरा परिसर ऊं नम: शिवाय व हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। मड़ियाहूं : प्राचीन कांवरिया संघ के अध्यक्ष रवि मौर्य व महामंत्री अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में एक बड़ा जत्था शनिवार को जलाभिषेक के लिए जल लेने विंध्याचल धाम रवाना हुआ। इस दौरान कांवरियों ने वाहन जुलूस व गाजे बाजे के साथ पूरे नगर में हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए रवाना हुए। तहसील क्षेत्र के कांवरिया नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज पक्का पोखरा शिव मंदिर पर शनिवार को सुबह एकत्रित हुए। वहां से गाजे-बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए विंध्याचल धाम रवाना हुए। वहां से जल लेकर रविवार को सुबह से मडियाहूं में वापस पहुंचना शुरू हो जाएंगे। जहां डाक बंगले पर रात्रि विश्राम और भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा। सोमवार को सुबह से जगह-जगह शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर विधायक डॉ.आरके पटेल, डॉ.परमजीत सिंह, संतोष गुप्ता, दिलीप साहू, विवेक निगम, कवलजीत सिंह, विवेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।जफराबाद: शाहबड़ेपुर व मखदूमपुर के कांवरियों का प्रथम जत्था शनिवार को हर हर महादेव कवड़िया संघ जफराबाद के नेतृत्व में डीजे के साथ बाबा काशी विश्वनाथ जी के जलाभिषेक व दर्शन पूजन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कांवड़ियों के बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्ति मय बना रहा। जत्था जब जफराबाद बाजार पहुंचा तो नगर पंचायत जफराबाद के प्रतिनिधि डाॅ. सरफराज खान ने सहयोगियों के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत व उत्साहवर्धन किया। दूसरी तरफ नगर पंचायत जफ़राबाद के पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल द्वारा अपने पुत्रों और समर्थकों के साथ जफ़राबाद के नावघाट पहुंचकर कांवड़ियों को अंगवस्त्र भेंटकर उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभासद रविकांत मोदनवाल, जोगेंद्र निषाद, ओवैश खान, अजहर जमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान शिव को फूल-माला, अक्षत-रोरी चढ़ाई-तेजीबाजार। श्रावण मास के पहले शनिवार को भगवान शंकर को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही करशूलनाथ मंदिर में पहुंचे। मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में शिव भक्तों ने अपने भगवान शंकर जी का सच्चे मन से पूजा की। भक्तों ने भगवान शिव को फूल-माला, अक्षत-रोरी, भंग, दूध, धतूरा, बेलपत्र, जल, आदि चढ़ाकर भोग लगाया। कुछ श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मंदिर प्रांगण में ही अपने पुरोहित से भगवान शंकर की कथा सुनकर प्रसाद का वितरण किया। वहीं कड़ाही देकर हलवा-पूड़ी का भी भोग लगाया। मंदिर प्रांगण में पूरे सावन भर मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed