फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A group of 151 pilgrims departs for the Amarnath Yatra.

Jaunpur News: 151 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Tue, 07 Jul 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A group of 151 pilgrims departs for the Amarnath Yatra.
अमरनाथ यात्रा के लिए सिटी स्टेशन से रवाना होता जत्था। संवाद
जौनपुर। सुहटहटी बाजार स्थित जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को 151 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु ट्रेन और बस के माध्यम से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कश्मीर के लिए प्रस्थान किए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया। जुलूस रेलवे स्टेशन से सजे वाहनों के साथ विभिन्न मार्गों से होकर निकला।
विज्ञापन

समिति के प्रमुख सेवादार अजय वर्मा अन्नू ने बताया कि समिति पिछले 24 वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी महिलाओं, बच्चों और साधु-संतों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय प्रभारी राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया और सभी यात्रियों की सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।
विज्ञापन

इस यात्रा में शामिल प्रमुख भक्तों में तीर्थराज गुप्ता रुक्मिणी गुप्ता, धर्मपाल चौधरी, शकुन्तला चौधरी भक्तों को पहुंचाने में सहयोग देने वालों में संतोष मौर्य सभासद, नन्दलाल यादव सभासद, रवि चौधरी, सन्नी चौधरी, मनीष गुप्ता, विशाल गुप्ता, भारत गुप्ता, लकी श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, मैनेजर इत्यादि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed