फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A girl was beaten up for letting a goat enter a vegetable field

Jaunpur News: सब्जी के खेत में बकरी घुसने पर युवती को पीटा

Fri, 23 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A girl was beaten up for letting a goat enter a vegetable field
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में सब्जी के खेत में बकरी घुसने पर युवती की पिटाई करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने 4 दिन बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। आरोप है कि 16 मई शुक्रवार की शाम गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव के अमरजीत की पुत्री चांदनी खेत में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बकरी धीरज यादव के सब्जी के खेत में चली गई। इस पर आक्रोशित होकर धीरज, पिंकी, प्रिया सहित तीन अन्य जातिसूचक गाली-गलौज देते हुए चांदनी को डंडे से पीट दिया। आरोप है कि पीड़िता परिजनों के साथ प्रार्थनापत्र लेकर थाने गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो वह सुबह एसपी डॉ. कौस्तुभ से मिली। थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर धीरज यादव, पिंकी, प्रिया, सोनाली, नन्हकू व रीता यादव के विरुद्ध मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खेत में गाय पहुंचने पर मारपीट, 4 पर मुदकमा दर्ज
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के सिधौनी गांव में खेत में गाय जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट मामले में बृहस्पतिवार को चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार शाम सिधौनी गांव की अनुसूचित बस्ती में मंगलवार को राजकुमार राम की गाय रस्सी तुड़वाकर खेत में घुस गई थी। जिसे पकड़ने के लिए राजकुमार और उनके पिता तेज प्रताप पीछे-पीछे गए। खेत मालिक और राजकुमार में इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के राजकुमार व दूसरे पक्ष के प्रिंस को गंभीर चोट आई है। राजकुमार की तहरीर पर प्रिंस व उनके परिवार के जितेंद, वीरेंद्र, कलावती के खिलाफ एवं जितेंद की तहरीर पर राजकुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed