फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A debt-ridden youth committed suicide by shooting himself

Jaunpur News: कर्ज से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A debt-ridden youth committed suicide by shooting himself
सिकरारा। थाना क्षेत्र के बरौली गांव में सचिन यादव(40) ने रविवार की शाम मुर्गी के फाॅर्म पर अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद कर लिया है। शव लेकर कार्रवाई में जुटी है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बरौली गांव निवासी सचिन यादव(40)पुत्र लालमणि यादव ने रविवार की शाम करीब 5 बजे घर से 100 मीटर दूर पर स्थित मुर्गी फाॅर्म पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो सचिन लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर एक स्थानीय चिकित्सक के यहां गए जहां उन्होंने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते उसे लेकर घर आ गए। किसी ने फोन पर थाने को सूचना दे दी। इसके बाद , जिससे फोर्स मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि सचिन यादव उर्फ शैलू मुंबई में प्लाॅटिंग(जमीन खरीद फरोख्त) का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व घर आया था। चर्चा है कि प्लाॅटिंग व्यवसाय में वह काफी कर्ज में हो गया था। घर आने के बाद से वह काफी परेशान दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed